फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एक जुट होकर रोहडू के विकास को गति देगी भाजपा - बदलदेव रांटा

एक जुट होकर रोहडू के विकास को गति देगी भाजपा - बदलदेव रांटा

Sat, 14 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू से भाजपा को बढ़त दिलवाना लक्ष्य
विज्ञापन

मिलन समारोह में बोले भाजपा मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष
कहा-एकजुट होकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। भाजपा मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष बलदेव रांटा ने कहा कि रोहड़ू के विकास को एकजुट होकर भाजपा गति देगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बढ़त दिलवाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेवारी रहेगी।
शनिवार को रोहड़ू में भाजपा मंडल की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्ष मंडल के नियुक्त अध्यक्ष बलदेव रांटा ने की। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के डोडरा-क्वार, तांगणू-जांगलिक, रनोल, शिलादेश, खरशाली, डिस्वाणी, मंडलगढ और स्पैल से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रोहडू में इकट्ठे हुए थे। इस अवसर पर बलदेव रांटा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में रोहड़ू से भाजपा को बढ़त दिलाकर मजबूत करना पहला लक्ष्य रहेगा। रोहड़ू के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर देेखकर खुशी हुई है। आगे भी एक जुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाना है। उन्होंने अपनी ताजपोशी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता मिलन समारोह में महासू जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, महासू जिला अध्यक्ष अजय श्याम, प्रदेश सचिव शशि बाला, पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश भ्रांटा, किसान मोर्चा प्रदेश सचिव संजीव देष्टा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री अरूण फाल्टा, जिला महासू सचिव सुधीर चौहान, खशधार वार्ड जिला परिषद सदस्य अरविंद धीमान, रोहड़ू मंडल प्रभारी उमेश शर्मा, मंडल महामंत्री रमेश नेगी, एपीएमसी निदेशक सूरत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शमशेर बांश्टू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्य प्रकाश शुक्ला, रोशन लाल बांश्टू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विषेशर बांश्टू व बहादुर सिंह नेगी, मंडल महासचिव रमेश नेगी, किसान मोर्चा रोहड़ू अध्यक्ष शशि रावत, पंचायती राज प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष लायक राम चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजिंद्र धीरटा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जवाहर सिंह नेगी, अढाल पंचायत प्रधान बीशन लाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुहाग मल रूपटा, व्यापार मंडल रोहडू प्रधान सोमेश चौहान, भाजपा कार्यकर्ता गोपाल नेगी, लक्की चौहान, प्रताप राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed