{"_id":"5b3cee8b4f1c1bc5248b4703","slug":"21530719883-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडिय़ा को न्याय देने के लिए एसएफआई का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडिय़ा को न्याय देने के लिए एसएफआई का विरोध प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। कोटखाई में हुए गुड़िया हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए एसएफआई इकाई ने रामपुर कॉलेज में विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर इकाई उपाध्यक्ष राजीव ने कहा कि कोटखाई में एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हुई दरिंदगी की घटना शर्मसार करने वाली है और अभी तक इसमें पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल पाया है।
छात्रा उप समिति की संयोजक अनु ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में होने वाली रेप की घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं। गुड़िया हत्याकांड के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी दोषी नहीं पकड़े गए, जो प्रदेश की भाजपा की नाकामी को दर्शा रही है। इकाई सचिव राहुल ने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार जहां एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीं देश में रोजाना 106 रेप की घटनाएं सामने आती हैं और पूरे देश में इस वक्त 13,3000 रेप केस लंबित पड़े हैं। एसएफआई ने मांग की है कि गुड़िया रेप और मर्डर केस के आरोपियों को जल्द से जल्द हिरासत में लिया जाए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि जल्द से जल्द इस मामले को लेकर कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो आने वाले समय में एसएफआई आंदोलन को और उग्र करेगी, जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से प्रदेश की भाजपा सरकार की होगी।