{"_id":"5ab6568f4f1c1b8c778b78cb","slug":"21521899151-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में अंजलि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में अंजलि अव्वल
Updated Sat, 24 Mar 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में शनिवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पदम सिंह नेगी ने की। जिला कार्यक्रम अधिकारी इकाई डॉ. एसएस नेगी ने टीबी के बारे जानकारी दी। विश्व क्षय रोग दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
भाषण में डीएवी स्कूल रिकांगपिओ की अंजलि प्रथम, जवाहर नवोदय स्कूल की अपराजिता दूसरे, देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी की मुस्कान तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ की नेहा प्रथम, उड़ान स्कूल की श्रेया दूसरे और देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी की अराधना तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला में डीएवी का रमनद्वीप पहले, एसडी स्कूल की रीना दूसरे और हिमालयन स्कूल का अमित तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीएस नेगी, मुनीलाल, टाशी फूंचोक, रमेश नेगी, सीएल नेगी, राजकुमार, मान सिहं, सुनिता, सुरेंद्र, निकिता, उर्मिला, स्नेहबाला और सोनम उपस्थित रहे।