{"_id":"5a7b231a4f1c1b1d368b91b1","slug":"21518019354-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपेंद्र कांत, सतपाल कांग्रेस से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपेंद्र कांत, सतपाल कांग्रेस से बाहर
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आनी विधानसभा क्षेत्र के दो बड़े नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया है। बीसीसी आनी और निरमंड ने इस फैसले पर खुशी जताई है। आनी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर ने बताया कि एपीएमसी के पूर्व चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनी ब्लॉक सतपाल ठाकुर को विधानसभा चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य करने पर हाईकमान ने छह साल के लिए बाहर किया है। साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद बीसीसी आनी और बीसीसी निरमंड की सामूहिक बैठक आनी के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर और निरमंड के अध्यक्ष लाल चंद मारकोनी की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें सामूहिक रूप से दोनों के पार्टी से निष्कासित की मांग का प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को भेजा था। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा फैसला सही है।
विज्ञापन