फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बीडीसी की बैठक में उठे पेयजल, सड़क और अवैध निर्माण के मुद्दे

बीडीसी की बैठक में उठे पेयजल, सड़क और अवैध निर्माण के मुद्दे

Sat, 15 Dec 2018 09:39 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी की बैठक में पेयजल, सड़क
विज्ञापन

और सिंथेटिक नशे के खात्मे पर चर्चा
विकास खंड की समस्याओं को लेकर जल्द सीएम से मिलेगा बीडीसी का प्रतिनिधिमंडल
पंस सदस्यों ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकास खंड नारकंडा में शनिवार को पंचायत समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। पंचायत समिति हाल नारकंडा में हुई बैठक की अध्यक्षता पंस अध्यक्ष रजनी शर्मा ने की।
बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने आईपीएच, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग से संबंधित प्रश्न उठाए। समय पर कार्य पूरा न करने वाले आईपीएच और लोनिवि के ठेकेदारों पर पंस सदस्यों ने उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक में क्षेत्र के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने क्षेत्र में जहां डंगे लगने जरूरी हों, वहां डंगे लगाने की मांग विभागों से उठाई। इसके अलावा पंस सदस्यों ने विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े कर्मचारियों के पदों को जल्द भरने, क्षेत्र में देर रात तक चलने वाले डीजे पर रोक लगाने, हाटू मार्ग पर बनाए गए अवैध टैंट हटाने और तहसील कल्याण कार्यालय में कर्मचारियों की तैनाती करने जैसी मांगें प्रमुखता से उठाईं। सदस्यों ने क्षेत्र में जल संकट की समस्या को दूर करने के लिए कुर्पण खड्ड उठाऊ पेयजल योजना के कार्य में तेजी लाने, क्षेत्र में बनी विभिन्न सड़कों की मरम्मत और रखरखाव करने, वन विभाग की भूमि पर बनने वाले गो सदन निर्माण बारे, क्षेत्र में बनी अवैध सड़कों पर कार्रवाई करने की मांग की। पंचायत सदस्यों ने एकमत होकर क्षेत्र में फैले सिंथेटिक नशे (चिट्टे) को समाप्त करने का मामला भी उठाया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर बीडीसी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा। उनके समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी नारकंडा मृकना देवी, तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, जिप सदस्य रीना ठाकुर, पंचायत परिषद अध्यक्ष अमर सिंह नलवा, बीडीसी उपाध्यक्ष पवन कुमार, सुमना, रजनीश, अनिल, रीमा, लता राणा, हरिदत्त भ्रोटा, प्रेमदासी, मोहन श्याम, दलीप जरेट, अरूणा चौहान सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed