{"_id":"5b9941e9867a557fe5100f2a","slug":"201536770537-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षकों की तैनाती के बाद पीजी कॉलेज के छात्रों ने पाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षकों की तैनाती के बाद पीजी कॉलेज के छात्रों ने पाई राहत
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतिहास विषय के दो शिक्षकों की तैनाती
रामपुर कॉलेज में अध्ययनरत 700 से अधिक छात्रों को मिली राहत
छात्रों की संख्या के मुताबिक कॉलेज में पांच शिक्षकों की आवश्यकता
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर में लंबे समय से रिक्त चल रहे इतिहास विषय के शिक्षकों की तैनाती हो गई है। बीते वर्ष से ज्यूरी कॉलेज में प्राध्यापकों के डेपुटेशन पर जाने से रामपुर कॉलेज में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े थे, जिसके कारण छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाइयां आ रही थीं।
पीजी कॉलेज रामपुर में प्रवेश सत्र से पहले ही इतिहास विषय के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े थे। छात्र संगठनों ने भी इसको लेकर विरोध जताया था। बीते वर्ष ज्यूरी में खुले कॉलेज में रामपुर कॉलेज से इतिहास के दो शिक्षकों को डेपुटेशन पर भेजा गया था। वर्तमान समय में रामपुर कॉलेज में यूजी और पीजी में 700-800 छात्र छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज में इतिहास विषय के तीन प्राध्यापकों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से दो पदों पर हाल ही में नियुक्तियां हुईं हैं। अभी एक शिक्षक का पद रिक्त है।
इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य प्रो. पीसी कश्यप ने बताया कि ज्यूरी कॉलेज पर डेपुटेशन पर भेजे गए शिक्षकों की तैनाती रामपुर कॉलेज में हो गई है। कॉलेज में प्राध्यापकों के तीन पद स्वीकृत हैं। छात्रों की संख्या को देखते हुए कॉलेज में पांच शिक्षकों की आवश्यकता है। अध्यापकों की तैनाती को लेकर समय-समय पर प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित किया जाता है।
विज्ञापन
चार जिलों के युवा ग्रहण करते हैं शिक्षा
यूजी के नियमों के अनुसार छात्रों की संख्या के अनुसार कॉलेज मेें कुल पांच शिक्षकों का होना अति आवश्यक है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं कॉलेज प्रबंधन भी प्रदेश विश्व विद्यालय को बार-बार सूचित करता रहता है। चार जिलों से रामपुर कॉलेज पहुंचने वाले छात्रों का भविष्य दो शिक्षकों के हवाले है।