फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बीरबल के गीतों पर थिरके छात्र, छात्राएं

बीरबल के गीतों पर थिरके छात्र, छात्राएं

Sun, 25 Mar 2018 08:49 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
बीरबल के गीतों पर थिरके छात्र, छात्राएं
नृत्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
पीजी कॉलेज रामपुर में तरुण एसोसिएशन किन्नौर ने रविवार को तोशिम कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें किन्नौर के छात्र-छात्राओं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। तोशिम कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सूरत नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कलाकार बीरबल ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

उरनी ग्रुप के कलाकार बीरबल ने पैसा, पैसा ऐसा भी क्या पैसा, पीटा-पीटा शारे आदि गीतों पर छात्रों को खूब नचाया। तरुण एसोसिएशन की ओर से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर सेन नेगी ने मुख्यातिथि और अन्य विशेष अतिथि का स्वागत किया। कॉलेज के सभागार में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत किन्नौरी-किन्नौरी गीत से हुई। इसके बाद छात्र और छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुति दी। जनजातीय छात्रावास की छात्राओं ने नाटी डाल कर समां बांधा। कार्यक्रम में बबीता नेगी ने नच मेरी बोईसा गीत पर समा बांधा। कार्यक्रम में एसोसिएशन की ओर से विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने तरुण किन्नौर एसोसिएशन को 51 हजार रुपये दिए। इस दौरान निचार पंचायत उप प्रधान राजपाल नेगी, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील नेगी, सचिव प्रदीप नेगी, भाजपा मंडल महामंत्री संजय नेगी, सुभाष नेगी, उमाशंकर नेगी, सुंदर भगत नेगी, आरपी नेगी, आकाश नेगी, मंजीत नेगी, कल्पना नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed