फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बारिश की दरकार को लेकिर मंदिरों में पहुंच रहे ग्रामीण

बारिश की दरकार को लेकिर मंदिरों में पहुंच रहे ग्रामीण

Wed, 21 Feb 2018 07:12 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
बारिश के लिए देवता के दरबार में पहुंचे लोग
विज्ञापन

ज्यूरी, सराहन, धारगौरा के ग्रामीणों ने दत्तमहाराज से लगाई बारिश की गुहार
रामपुर क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश न होने से परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
ज्यूरी, सराहन और धारगौरा क्षेत्र में सूखे की मार झेल रहे लोग बारिश और बर्फबारी के लिए बसाहरा के देवता दत्तमहाराज की शरण में पहुंचे। सर्दी में इन क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश और बर्फबारी न होने से बागवान और किसान काफी परेशान हैं। रामपुर ब्लॉक के इन क्षेत्रों में हर साल सेब की लाखों पेटियों का उत्पादन होता है।

मौसम की बेरुखी से परेशान क्षेत्र की जनता ने देवता बसाहरा मंदिर में दत्तमहाराज से राहत के लिए गुहार लगाई। बर्फबारी नहीं होने से सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है। लक्ष्मीनारायण मंदिर कमेटी मझगांव के प्रधान जय सिंह मेहता, राम सिंह, दिवान सिंह, हीरा दास, शीशि राम मेहता, भुवनेश्वर धंगल और गोपाल मेहता ने बताया कि इस सर्दी में अच्छी बर्फबारी और बारिश न होने के कारण किसान, बागवान और आम आदमी भी काफी परेशान हैं। देवता बसाहरा जो रामपुर के राजा के कुल देवता भी हैं और इनके नाम से ही रामपुर को बुशहर रियासत के नाम से जाना जाता है। देवता दत्तमहाराज की मौसम पर अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में यहां पर मझगांव देवता के साथ कई गांव के लोग इनकी पूजा अर्चना करने पहुंचे हैं। इस दौरान देवता दत्तमहाराज के मोहतमीन शिव सिंह ठाकुर और मंदिर कमेटी के सभी सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed