फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   20 private school buses were inspected in Rampur.

Rampur Bushahar News: रामपुर में 20 निजी स्कूल बसों का किया औचक निरीक्षण

Thu, 04 Dec 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
20 private school buses were inspected in Rampur.
स्कूल बस का निरीक्षण करती स्कूल मॉनीटरिंग की टीम: संवाद
. लाइसेंस, कैमरे, जीपीएस प्रणाली, अग्निशमन यंत्र सहित कागजात की हुई जांच
विज्ञापन


.अधिकारियों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी ने वीरवार को नए बस अड्डे रामपुर में निजी स्कूल की बसों का औचक निरीक्षण किया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चालकों के लाइसेंस, बसों के कैमरे, जीपीएस प्रणाली और अग्निशमन यंत्र समेत छात्रों की सुरक्षा को लेकर अन्य जरूरी कागजों की जांच-पड़ताल की। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रामपुर उमेश ठाकुर की अध्यक्षता में निरीक्षण टीम ने 20 निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया। आरटीओ कार्यालय रामपुर के अधीक्षक एवं स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी के सचिव जसपाल नेगी ने कहा कि रामपुर में स्कूल बसों के निरीक्षण के लिए एक टीम गठित की गई है। निरीक्षण टीम में पुलिस प्रशासन से होशियार सिंह, शिक्षा विभाग से जियालाल और सहित अन्य मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि टीम ने डीएवी स्कूल रामपुर, डीएवी स्कूल दत्तनगर, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, कमला मेमोरियल स्कूल रामपुर और आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी सहित अन्य स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अधिकतर स्कूल बसों में कोई गंभीर कमी नहीं पाई गई। बसों में सीटिंग व्यवस्था, आपातकालीन निकास द्वार, फर्स्ट एड बॉक्स, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस प्रणाली, फिटनेस, परमिट और अग्निशमन यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाएं सामान्य पाईं गईं। अधिकांश बसें सुरक्षा मानकों पर खरी उतरी हैं और किसी भी प्रकार की बड़ी शिकायत सामने नहीं आई है। स्कूल प्रबंधन और चालकों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। कोताही बरतने पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने ने सभी स्कूलों से आग्रह किया कि बसों की नियमित जांच कराएं और आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें। ननखड़ी में 15 दिसंबर, सराहन क्षेत्र में 11 और 12 दिसंबर को बसों का निरीक्षण किया जाएगा। विद्यार्थियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed