{"_id":"600966408ebc3e31f40145fe","slug":"20-candidates-of-4-zip-posts-of-ani-decided-today-rampur-hp-news-sml358407171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के 4 जिप पदों के 20 प्रत्याशियों का फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के 4 जिप पदों के 20 प्रत्याशियों का फैसला आज
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। इस बार पंचायतीराज चुनाव में जहां क्षेत्रवाद और जोड़तोड़ की राजनीति देखने को मिली, वहीं अब क्या जिप और पंचायत समिति वार्डों के लिए भी इसी तरह की राजनीति देखने को मिलेगी। इस बार राजनीतिक दलों के नाम पर मतदान हुआ या फिर क्षेत्रवाद और जोड़तोड़ की राजनीति हावी रही, इसका खुलासा चुनाव नतीजों के बाद हो जाएगा। आनी विधानसभा क्षेत्र के चार जिला परिषद वार्डों और 30 पंचायत समिति वार्डों के लिए हुए मतदान का परिणाम शुक्रवार को शाम तक आ जाएगा। जिला परिषद वार्ड लझेरी, दलाश, चायल और बाड़ी सभी वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे 5-5 प्रत्याशियों का फैसला मत पेटियों में कैद हो चुका है।
हालांकि, इस बार भाजपा और कांग्रेस ने सभी जिला परिषद वार्डों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को उतारा था, लेकिन देखना बेहद दिलचस्प रहेगा कि क्या जनता ने राजनीतिक दलों के हिसाब से अपने मतों का प्रयोग किया है? वहीं, आनी और निरमंड के 15-15 पंचायत समिति वार्डों के लिए उठे 66-66 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला भी इससे पूर्व होगा, जिसके लिए आनी के पंचायत समिति हॉल और निरमंड के आइटीआई भवन में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
आरओ एवं एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि मतगणना से पूर्व सुरक्षा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। उन्होंने जनता से इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।