फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मरम्मत कार्य के चलते वैली ब्रिज पर आवाजाही ठप

मरम्मत कार्य के चलते वैली ब्रिज पर आवाजाही ठप

Sat, 25 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
वैली ब्रिज पर ठप रहा यातायात, वाया चोलिंग भेजे गए वाहन
विज्ञापन

एनएच पांच पर पुल की मरम्मत के चलते प्रभावित हुई आवाजाही
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उरनी ढांक से नहीं भेजे गए वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)। नेशनल हाईवे-5 पर उरनी ढांक के पास सतलुज नदी पर बने वैली ब्रिज पर शनिवार को वाहनों की आवाजाही ठप रही। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। मरम्मत कार्य के चलते वाहनों को उरनी वाया चोलिंग होकर सफर तय करना पड़ा। 20 किलोमीटर खस्ताहाल सड़क पर अतिरिक्त सफर करने में यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी।
गौर हो कि बीते 10 अगस्त को सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने से उरनी ढांक के पास बने 180 फीट पुल को आंशिक रूप से क्षति पहुंची थी। इसके बाद एनएच प्राधिकरण ने पुल की मरम्मत करने के साथ-साथ पुल की लंबाई 200 फुट तक बढ़ा दी थी। एनएच प्राधिकरण ने 15 दिन के भीतर आवाजाही के लिए बहाल कर दिया था। शनिवार को पुल के मरम्मत कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही उरनी वाया चोलिंग मार्ग होकर करवाई गई। शनिवार सुबह नौ बजे से किन्नौर, पूह, काजा, स्पीति और शिमला की ओर आने जाने वाले सभी वाहनों की आवाजाही उरनी-चोलिंग वैकल्पिक मार्ग से करवाई जा रही है। 20 किलोमीटर संकीर्ण और खस्ताहाल सड़क पर सफर करने में यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीसी नेगी ने कहा कि उरनी ढांक में सतलुज नदी पर बने पुल पर मरम्मत कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बाधित रही। वाहनों को उरनी वाया चोलिंग मार्ग होकर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed