{"_id":"5a787c554f1c1b90268b8803","slug":"191517845589-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थूंदराड़ा स्कूल भवन चढ़ा आग की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थूंदराड़ा स्कूल भवन चढ़ा आग की भेंट
Updated Mon, 05 Feb 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
आगी की भेंट चढ़ा राजकीय प्राथमिक स्कूल थूंदराड़ा के भवन का मलबा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। जिला शिमला की कुपवी तहसील की मालत पंचायत में साढ़े चार दशक पुराना राजकीय प्राथमिक स्कूल थूंदराड़ा का भवन आग की भेंट चढ़ गया है। भवन में दो कमरे थे, जो जल गए हैं। स्कूल में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्कूल कार्यालय खेल मैदान के दूसरे छोर पर बना हुआ था, जिस कारण कार्यालय तक आग की लपटें नहीं पहुंच सकीं। कार्यालय में रखा स्कूल का रिकॉर्ड जलने से बच गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल भवन में आग रविवार रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी। आग लगने का पता उस समय चला जब गांववासियों ने रात को स्कूल से आग की लपटें उठती देखीं। ग्रामीणों ने तुरंत आग लगने की सूचना स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्र दीपटा को दी। राजेंद्र और गांववासियों ने घटनास्थल पर एकत्र होकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया लेकिन लकड़ी से बने स्कूल भवन में आग देखते ही देखते तेजी से फैल गई। ग्रामीणों के पास आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त पानी भी उपलब्ध नहीं था। घटना का पता चलते ही स्कूल में तैनात अध्यापक बारू राम और देवी राम भी रात को ही घटना स्थल पर पहुंच गए। इस घटना में स्कूल में रखा आग निरोधक सिलिंडर, बेंच, कुर्सियां, मिड-डे-मील पकाने के बर्तन और अन्य सामान जल गया। जबकि, स्कूल के मैदान के दूसरे छोर पर स्थित कार्यालय में रखा स्कूल का रिकॉर्ड बच गया है। सोमवार को सुबह एएसआई कुपवी सुभाष शर्मा, तहसीलदार कुपवी, प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी कुपवी ने आग के कारणों की जांच करने और नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया। तहसीलदार कुपवी अमित शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मुख्याध्यापक को नुकसान की रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।