फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दल ने शून्य लागत की कृषि का प्रशिक्षण किया प्राप्त : ठाकुर

दल ने शून्य लागत की कृषि का प्रशिक्षण किया प्राप्त : ठाकुर

Tue, 04 Sep 2018 09:36 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने सीखा शून्य लागत से कृषि करना
विज्ञापन

कृषक समिति के सदस्यों ने किया कुरुक्षेत्र फार्म हाउस का दौरा
दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री तैयार करने के मिले टिप्स
अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। इलाके के किसान-बागवानों का एक दल कुरुक्षेत्र फार्म हाउस का दौरा करके शून्य लागत की कृषि के टिप्स हासिल कर वापस लौट आया है। जैविक विपणन एवं उत्पादक कृषक समिति रामपुर का एक दल समिति अध्यक्ष सरस्वती ठाकुर की अध्यक्षता में फार्म हाउस पहुंचा था।
समिति अध्यक्ष सरस्वती ठाकुर ने कहा कि यह कृषि फार्म राज्य के वर्तमान राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में जैविक कृषि कर रहा है। फार्म हाउस में पशुपालन, गोबर गैस संयंत्र, सब्जी, धान, फल और दुग्ध उत्पादन आदि सभी प्रकार की दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री स्वयं फार्म पर तैयार कर उपयोग करने की बारीकियां सिखाई गईं। इस दल के सदस्यों ने नौणी विश्वविद्यालय, गुरुकुल करनाल डेयरी फार्म और बाघा बॉर्डर का दौरा भी किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के मुख्य समन्वयक भद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि गुरुकुल का फार्म हाउस अपने आप में एक देशभर में जैविक खेती का सफल उदाहरण है और व्यावसायिक तौर पर फसल उत्पादन करके रिकॉर्ड बना रहा है। किसानों ने इस प्रशिक्षण दौरे के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। इस दल में योगराज ठाकुर, जोगेंद्र चौहान, शशि प्रभा, हेमलता, उमादत्त शर्मा, मीनू सिंह, राजेंद्र ठाकुर, यशवंत राणा और शालिनी सिंह सहित अन्य किसान-बागवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed