फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भंफड के आधा दर्जन गांव में आठवे दिन भी बहाल नहीं हुई बिजली

भंफड के आधा दर्जन गांव में आठवे दिन भी बहाल नहीं हुई बिजली

Mon, 20 Aug 2018 09:56 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
भंफड़ पंचायत के दो गांव में बिजली गुल
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जला, आठ दिन से लोग परेशान
बिजली बोर्ड पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील की भंफड़ पंचायत के दो गांव में आठ दिन से अंधेरा पसरा है। बिजली का ट्रांसफार्मर जलने के कारण यह समस्या आई है। प्रभावित लोगों के अनुसार वे कई दिनों से बिजली बोर्ड के एसडीओ के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक समस्या हल नहीं हो पाई है।

इस संबंध में युवक मंडल के प्रधान अक्षय चौहान, मनोज गोरखवाण, लोकिंद्र कशवाल और सिकेंद्र के अनुसार गांव में मेले के आयोजन से पहले की बिजली गुल है। कुछ शरारती तत्वों ने ट्रांसफार्मर को जला दिया है। उन्होंने बिजली बोर्ड ते अधिकारियों से उक्त मामले की जांच करने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड की ओर से मामले को अनदेखा किया जा रहा है। कुछ लोगों के इशारे पर दो गांव में आठ दिन से बिजली सप्लाई गुल है। गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि बिजली बहाली के लिए इन गांव में प्राथमिकता के आधार पर आदेश किए जाए। आठ दिनों से बिजली गुल होने के लिए यहां तैनात कर्मचारियों को जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने विधायक मोहन लाल ब्राक्टा से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं इस मामले में एसडीओ विनीता चौहान के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने के कारण यह समस्या आई है। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed