{"_id":"5b48c76c4f1c1b35748b45f2","slug":"181531496300-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल में पुडग खोखो में गुम्मा स्कूल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल में पुडग खोखो में गुम्मा स्कूल विजेता
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्चपास्ट में कन्या स्कूल कोटखाई प्रथम
कोटखाई में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता संपन्न
18 स्कूलों से 220 छात्राओं ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई। कन्या वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला कोटखाई में छात्राओं की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इस दौरान वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में पुडग स्कूल और खोखो में गुम्मा स्कूल की टीमें विजेता रही हैं। मार्चपास्ट में कन्या स्कूल कोटखाई ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबाल प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर बाघी स्कूल और खोखो में महासू स्कूल दूसरे स्थान पर, कबड्डी में पहले स्थान पर सेंताडी स्कूल और दूसरे स्थान पर जौणी स्कूल की छात्राएं रहीं। बैडमिंटन में पहले स्थान पर देवरी खनेटी की टीम और दूसरे स्थान पर क्यारी स्कूल की टीम रही है। फोक सांग में पहले स्थान पर रावला क्यार, दूसरे स्थान पर कन्या स्कूल कोटखाई रहा। क्लासिक संगीत में पहले स्थान पर रावला क्यार और दूसरे स्थान पर कन्या कोटखाई स्कूल रहा है।
वहीं समूह गान में पहले स्थान पर महासू और दूसरे स्थान पर कोटखाई स्कूल रहा है। एकल गान में महासू पहले, कन्या कोटखाई स्कूल दूसरे, नृत्य में देवगढ पहले और कन्या कोटखाई स्कूल दूसरे, वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में कोटखाई पहले और हिमरी स्कूल दूसरे स्थान पर, लोकनृत्य में देवरी खनेटी पहले और कन्या स्कूल कोटखाई दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में कोटखाई खंड के 18 स्कूलों से 220 छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य पितांबर पिरटा ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान खेल प्रभारी गोबिंद सावंत सहित शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे।