{"_id":"5b44d9724f1c1b0d278b5893","slug":"181531238770-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई ग्रामीण क्षेत्रों में हैलीपैड बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन ने उठाई ग्रामीण क्षेत्रों में हैलीपैड बनाने की मांग
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहवा, मझाली, फांचा कंडा
और श्राईकोटी में बने हेलीपैड
एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उठे मुद्दे
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया पैरामिलेट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर की मासिक बैठक में पैरामिलेट्री के शहीदों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी और नौकरी में प्रावधान के लिए गए सरकार के फैसलों पर आभार जताया गया। वहीं क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने की। इस दौरान एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से निरमंड खंड की बाहवा पंचायत, 12/20 क्षेत्र के मझाली, 15/20 क्षेत्र फांचा कंडा और धार्मिक पर्यटन स्थल श्राईकोटी में हेलीपैड बनाने की पुरजोर मांग उठाई है। जिससे इन ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिले और साथ यहां रहने वाले लोगों की आर्थिकी मजबूत हो सके। इसके अलावा एसोसिएशन ने संपर्क मार्ग मशनू-दारनघाटी की टारिंग करने, डिबरी बाहमींधार कूहल, दारनघाटी निर्माणाधीन सड़क से जो मलबा लोगों के खेतों में गिरा है उसे हटाने, सीजीएचसीएस के रिइंबरस की जल्द अदायगी करने, पैरामिलेट्री मेडल होल्डर को मेडल भत्ता प्रदेश सरकार की ओर से जल्द देने और परिवहन में भी रियायत देने की मांग उठाई है।
एसोसिएशन ने वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड उपमंडल स्तर पर बनाने की सुविधा प्रदान करने, सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रदेश सरकार से लाभ दिलाने का मुद्दा उठाया है। एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त कर्मियों से अनुरोध किया है कि अगली बैठक में अपने पीपीओ की फोटोकॉपी पेश करें। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, महासचिव नारायण मेहता, सचिव बीआर मेहता, मीडिया प्रभारी डीआर बिष्ट, रतन भारद्वाज, सौरभ कायथ, सोहन, ठाकुर पालसरा, मोहन नेगी, शारदा और कमलेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।