फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एबीवीपी द्वारा सीबीएसई पेपर लीक मामले में एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन

एबीवीपी द्वारा सीबीएसई पेपर लीक मामले में एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 05 Apr 2018 08:45 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी द्वारा सीबीएसई पेपर लीक मामले में एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन
एबीवीपी के कार्यकर्ताओ द्वारा सीबीएसई पेपर लीक को लेकर रामपुर कॉलेज में एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। सीबीएसई पेपर लीक मामले में एसएफआई ने रामपुर कॉलेज में वीरवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। एसएफआई की रामपुर कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष नेहा ने कहा कि एबीवीपी की ओर से सीबीएसई पेपर लीक कर पूरे संगठन को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेशा ज्ञान शील एकता की बात करती है लेकिन पटना एबीवीपी के जिला संयोजक ने पेपर लीक करके छात्र एबीवीपी का असली चेहरा सामने ला दिया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कॉलेज की समस्याओं का जल्द निराकरण करने और एबीवीपी के कार्यकर्ता, जिन्होंने सीबीएसई पेपर को लीक किया है उन्हें जल्द सजा देने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जल्द सजा नहीं दी गई तो एसएफआई आने वाले समय में उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर राहुल ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed