फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कूड़ेदान गायब, सड़कों पर गंदगी

कूड़ेदान गायब, सड़कों पर गंदगी

Wed, 31 Jan 2018 09:49 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
कूड़ेदान गायब, सड़कों पर गंदगी
रोहड़ू।नगर परिषद रोहड़ू के कोर्ट रोड से सभी कूड़ेदान गायब हैं। कई दिनों से कचरे के ढेर सड़क पर लग रहे हैं। लगातार फैल रही गंदगी से नगर परिषद की सफाई व्यवस्था के दावे की पोल खुल रही है। खुले में फैल रही गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बाजार के कोर्ट रोड में पूर्व चयनित स्थानों पर कोई कूड़ेदान नहीं हैं। लोग घरों का कचरा सड़क के किनारे खुले में उड़ेल रहे हैं। एसडीएम कार्यालय की कैंटीन का कचरा सड़क पर फेंका जाता है। कई सरकारी कार्यालय से भी सुबह सफाई के बाद कचरा सड़क पर गंदगी फैला रहा है। गंदगी के कारण पैदल चलने में परेशानी हो रही है। नगर परिषद की ओर से सुबह के समय सफाई कर्मचारी कचरे को जरूर उठाते हैं। इसके बाद दिन भर ढेर लगे रहते हैं। कोर्ट रोड में ही तहसील, एसडीएम, डाक घर सहित कई कार्यालय व पर्यटन निगम का होटल, सर्किट रेस्ट हाउस बने हैं। सुरेश चौहान, मंगत राम, प्रेम, सूरत सिंह, हरीश चौहान ने बताया कि कचरा फेंकने के लिए कोर्ट रोड पर कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है। इसलिए लोगों को मजबूरन सड़क के किनारे कचरा फेंकना पड़ता है। उन्होंने कहा कि करीब दो महीने से कोर्ट रोड में नगर परिषद के कूड़ेदान नहीं है। गंदगी से बीमारी के संक्रमण का खतरा बना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नगर में चरमराई सफाई व्यवस्था को सुधारने की पहल की जाए। लोगों ने बाजार में शीघ्र कूड़ेदान लगाने की मांग भी की है। नगर परिषद के अध्यक्ष राधेश्यान ने बताया कि कोर्ट रोड में कुछ स्थानों पर अधिकारी कूड़ेदान लगाने से मना कर रहे हैं। इसलिए स्थान न होने के कारण यहां कूडे़दान नहीं लग पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक कूडे़दान के लिए कोर्ट रोड में स्थान का चयन किया जा रहा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed