{"_id":"5a27d9de4f1c1baf678c005b","slug":"181512561118-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह में ही उखड़ गई टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह में ही उखड़ गई टारिंग
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)। लोक निर्माण विभाग ने सांगला से रक्षम तक सड़क की टारिंग की। लेकिन मात्र छह दिन में ही सड़क से यह टारिंग उखड़नी शुरू हो गई है। कई स्थानों पर उखड़ी मैटलिंग के बाद क्षेत्र के लोगों ने निर्माण सामग्री को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 14 किमी सड़क पर की गई घटिया टारिंग से लोगों में विभाग के प्रति रोष भी है।
लोक निर्माण विभाग ने सांगला-रक्षम सड़क पर टारिंग का कार्य करवाया था। विभाग ने सड़क पक्की करने के लिए ठेकेदार को कार्य सौंपा था। लेकिन टारिंग के छह दिन बीत जाने के बाद ही स्थानीय बाजार, थापासरिंग सहित सांगला से रक्षम के बीच कई स्थानों पर यह उखड़ गई। लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। सड़क की टारिंग का कार्य मई से सितंबर माह के बीच किया जाता है। लेकिन लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार ने नवंबर माह में टारिंग कर दी, जो अब उखड़ रही है। एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रविंद्र सिंह नेगी, सांगला पंचायत उप प्रधान भूपेश नेगी, प्रधान रक्षम सुनीला नेगी, प्रधान चांसू सनम पालमो नेगी, प्रधान बटसेरी सीमा नेगी, उप प्रधान बटसेरी गोवर्धन सिंह, राजेश नेगी, अरुण नेगी, महेंद्र नेगी, कुलदीप नेगी, देवीदयाल नेगी ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की टारिंग दोबारा से गुणवत्ता वाली सामग्री से करें।
अगले सीजन में होगी सड़क की मरम्मत : पीसी नेगी
लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन पीसी नेगी ने कहा कि स्थानीय बाजार में सड़क उखड़ी है, जिसे ठीक करवाने के लिए ठेकेदार की पेमेंट रोकी गई है। अगले सीजन में सड़क की हालत को सुधारा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष तक सड़क की मरम्मत का कार्य ठेकेदार ही करेगा। सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर विभाग गंभीर है। विकास कार्यों में किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।