{"_id":"5bf6da5ebdec2241585f2e26","slug":"171542904414-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या भक्ती और गुलशन के नाम रहा बेस्ट स्टूडेंट का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या भक्ती और गुलशन के नाम रहा बेस्ट स्टूडेंट का खिताब
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या और गुलशन चुने सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
ज्यूरी स्कूल में हिमफेड निदेशक ने नवाजे मेधावी विद्यार्थी
सालाना समारोह में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में सालाना समारोह की धूम रही। समारोह में निदेशक हिमफेड नरेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्य अतिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि और अन्य गणमान्यों का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्या भक्ति और गुलशन को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यातिथि द्वारा सरस्वती मां के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके की गई। वहीं छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्कूल प्रधानाचार्य जसवंती नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट कार्यक्रम में मौजूद लोगों के समक्ष रखी। समारोह में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेशकर धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती, किन्नौर नाटी, समूह गान, एकल गान और नाटक सहित अन्य प्रस्तुतियां पेशकर समा बांधा। मुख्यातिथि ने पुरस्कार पाने वाले छात्रों को बधाई दी। समारोह के अंत में हिमफेड निदेशक नरेश चौहान ने शिवांगी, ताशी डोलमा, आयुषी, स्नेहा, वंदना, करण, अनिता, साहिल सैनी, अभिनव, ऋतिक कुमार, नेहा, अंकित, रविना, प्रिंस, विद्या, अंकुश, प्रियंका, सन्नी, रोहित, आकांक्षा, विकास शर्मा, राजीव शर्मा, एंजल और मुस्कान सहित कई अन्य होनहारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सराहन पंचायत पूर्व प्रधान सतेंद्र मिलर, भड़ावली पंचायत उप प्रधान दिनेश खमराल, जिया लाल लंबरदार, राम मूर्ती, कपिल जगतू, सुदर्शन सहगल, सोहन लाल ठाकुर, हेमंत शैली, राजेश चौहान, देश दीप शर्मा, देव राज नेगी, दीवान लष्टी, दीप शर्मा और रिंकू रोल्टा एसएमसी प्रधान कृष्ण चंद, पीईटी हरि चौहान, अर्चना पांडेय, उषा, रमिला, रीता, लीला, अनिता, शैफाली, प्रोमिला, राकेश शर्मा, संजीव चौहान, नीटू, नवीन मिलर, सतीश मेहता, देवेंद्र, सुनील और विजय मौजूद रहे।