फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नाटक का मंचन कर छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश

नाटक का मंचन कर छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश

Mon, 29 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने दिया नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन

प्लस प्वाइंट संस्थान में युवा महोत्सव का आयोजन
हिंदी, पहाड़ी और किन्नौर गानों पर मचा धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। नेहरू युवा सेवा एवं खेल विभाग शिमला के तत्वाधान में रामपुर के प्लस प्वाइंट संस्थान में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में रामपुर भाजपा मंडल सचिव किशोर परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में अल्टरनेटिव लर्निंग संस्थान ब्रौ के छात्र छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। संस्थान के छात्रों ने नशा निवारण को लेकर नाटक का मंचन कर युवा पीढ़ी से नशे की कुरीति से बचने का संदेश दिया। छात्रों ने नाटक के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि किशोर परमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग शिमला के समन्वयक निमा छेरिंग ने बताया कि विभाग द्वारा समय-समय पर युवाओं को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने हिंदी पहाड़ी और किन्नौर गानों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा छात्रों ने एकलगान पर भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। अल्टरनेट लर्निंग संस्थान ब्रौ की प्रबंधक अमला ठाकुर ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। महोत्सव में प्लस प्वाइंट और ब्रौ से आए छात्रों ने भाग लिया। वहीं इस मौके पर जिया लाल लंबरदार, प्रदीप आजाद, गुरदास जोशी, रेखा, सुरेश, आकाश, दीपा, संजीव, राधा, रोजना, किरना, अविनाश कुमार, अजय कुमार, दिनेश, करूण जोशी, शिल्पा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed