{"_id":"5b84373e42c79246627abb1a","slug":"171535391550-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हुआ कड़छम-सांगला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हुआ कड़छम-सांगला मार्ग
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह दिन बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हुई कड़छम-सांगला सड़क
छह पंचायतों के हजारों लोगों को राहत, चट्टानें गिरने से बंद हुआ था मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। 15 दिन से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित हुआ कड़छम-सांगला मार्ग सोमवार को बहाल हो गया है। मार्ग बहाल होने के बाद सांगला वैली की आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
जिले के पर्यटन स्थल सांगला को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला सड़क रविवार 12 अगस्त को रेकसानतंग के नजदीक भारी भरकम चट्टानें गिरने के कारण बाधित हो गई थी और करीब 40 मीट सड़क पूरी तरह से ढह गई थी। इसके बाद जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से कड़छम और सांगला पहुंचने के लिए बड़े वाहनों की रफ्तार पूरी तरह से थम गई थी। मार्ग बाधित होने से सांगला वैली की चांसू, सांगला, कामरू, बटसेरी, थैमगारंग, रक्षम और छितकुल पंचायत के हजारों लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी। बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने के कारण ग्रामीण छोटे वाहनों में अधिक किराया खर्च कर सफर करने को मजबूर थे। लोक निर्माण विभाग की तीन मशीनों और 13 मजदूरों ने 15 दिन में 40 मीटर लंबी सड़क का निर्माण पूरा किया। अब सांगला से रिकांगपिओ और शिमला की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ सचिन नड्डा के बताया कि करीब 40 मीटर सड़क को नए तरीके से दीवार लगाकर बनाने में वक्त लगा। अब मार्ग पर बड़े वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
वहीं, परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम प्रेम कश्यप ने बताया कि अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से सांगला छितकुल के लिए निगम की बसों को निरंतर भेजा जा रहा है।