फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ऑटो चालकों पर पर चलेगा आरटीओ का डंडा

ऑटो चालकों पर पर चलेगा आरटीओ का डंडा

Mon, 27 Nov 2017 07:16 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
ऑटो चालकों पर पर चलेगा आरटीओ का डंडा
मालिक स्वयं नहीं चलाता ऑटो तो होगी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर में अब ऑटो चालकों की मनमानी पर परिवहन विभाग का डंडा चलेगा। रामपुर शहर और आस-पास के क्षेत्रों में करीब 250 ऑटो दौड़ रहे हैं जो आए दिन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अब इन बेलगाम ऑटो चालकों पर परिवहन विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।

रामपुर में दर्जनों ऐसे ऑटो हैं जिनको ऑटो मालिक नहीं चला रहे हैं। परिवहन विभाग ने ऑटो मालिक को ही ऑटो चलाने के फरमान दिए हैं। इसके बावजूद रामपुर में ऐसे दर्जनों ऑटो हैं जो बिना मालिक के दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ने कहा है कि अगर ऑटो मालिक खुद अपना ऑटो नहीं चला रहा है तो वे भारी भरकम चालान और ऑटो जब्त होने के लिए तैयार रहें। यदि कभी भी ऐसे ऑटो विभाग के शिकंजे में फंसते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऑटो को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा जब तक मालिक खुद विभाग के कार्यालय में आकर ये शपथ पत्र दायर न करे कि वह भविष्य में खुद ही अपना ऑटो चलाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा उसे ऑटो छुड़वाने के लिए जुर्माना भी देना होगा। आरटीओ रामपुर कृष्णा नेगी ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रामपुर में आरटीओ का कार्यालय खुलने से बिगड़ैल चालकों पर शिंकजा कसा जा रहा है। पहले यह कार्य उपमंडलाधिकारी के अधीन ही था। आरटीओ कार्यालय खुलने के बाद शहर में बिना दस्तावेजों के दौड़ रहे ऑटो को विभाग ने जब्त कर दिया है। वहीं गुड्स कॅरिअर वाहनों में ढोए जा रहे लोगों पर भी कार्रवाई की गई है। अभी तक विभाग ने ऐसे तीन ऑटो को जब्त कर दिया है। इन्हें भारी भरकम जुर्माना अदा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ कृष्णा नेगी ने कहा कि शहर में बिना दस्तावेजों के दौड़ रहे ऑटो, बिना पासिंग, बिना इंश्योरेंस और बिना रोड परमिट के चलने वालों पर लाखों का जुर्माना किया जा सकता है। यदि कोई ऑटो खुद मालिक ने नहीं चला रहा है तो वह भारी भरकम जुर्माने के लिए तैयार रहे। नियम तोड़ने पर ऑटो का परमिट तक रद्द होने का प्रावधान है।

रामपुर शहर में दर्जनों ऐसे ऑटो हैं जो बिना दस्तावेज दौड़ रहे हैं। ऑटो यूनियन भी ऐसे ऑटो पर लगाम लगाने की कई वर्षों से मांग कर रही है। इसके अलावा शहर में दौड़ रहे ऑटो में न तो रेट लिस्ट लगी है और न ही किसी स्थान पर जाने का बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed