{"_id":"5bf0431bbdec220a7e0f8c2d","slug":"161542472475-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीति की एक दर्जन पंचायतों के ग्रामीण 15 दिन से बस सुविधा से महरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीति की एक दर्जन पंचायतों के ग्रामीण 15 दिन से बस सुविधा से महरूम
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पीति के ग्रामीण 15 दिन
से बस सुविधा से वंचित
करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों में निगम के खिलाफ रोष
निजी वाहनों में अधिक पैसे खर्च कर सफर कर रहे हैं ग्रामीण
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। लाहौल-स्पीति के तहत आने वाली एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को बीते एक पखवाड़े से परिवहन निगम की स्थानीय रूटों पर चलने वाली बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा। बस सेवा न चलने से ग्रामीणों को भारी भरकम किराया देकर निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।
लाहौल स्पीति जिले की सगनम, गुंगरी, लोसर, हल, खुरीक, किब्बर, लांगचा, काजा, डेमुल, डंगखर, ताबो और ग्यू सहित कई अन्य पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बीते 15 दिनों से लोकल रूट पर चलने वाली बसों की सुविधा नहीं मिल रही है। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से काजा रूट पर एकमात्र बस ही चल रही है, शेष एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में बस सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। ग्रामीण मजबूरन निजी वाहनों में अधिक पैसे लुटाने को मजबूर हैं या फिर कई किलोमीटर का पैदल सफर कर अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं।
इस संबंध में स्पीति पंचायत प्रधान यूनियन अध्यक्ष लामो बुटीत, उपाध्यक्ष छेवांग रिगजिन, महासचिव संजीव कुमार, प्रधान लोसर तानजीन ठाकपा, प्रधान लालुंग लोपजंग छेरिंग, छैतेनतीनजुम, हल बुटीत, डेमुल डोलमा, मेमर गटुक आंगमो और छेरिंग गटुक सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार, जिला प्रशासन और परिवहन निगम प्रबंधन से स्पीति के ग्रामीण रूटों पर सुचारु रूप से बस सेवा चलाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम काजा जीवन नेगी उक्त मामले से अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि समस्या है तो आरएम किन्नौर से चर्चा कर बस सेवाएं बहाल करवाई जाएंगी। वहीं परिवहन निगम के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक किन्नौर अजेंद्र चौधरी ने कहा कि बर्फबारी के बाद सड़कें बहाल न होने के कारण बस सेवाएं नहीं भेजी जा रही। सड़कों की हालत सुधरते ही बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।