फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   काफनू में प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

काफनू में प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Wed, 12 Sep 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
मार्चपास्ट में यांगपा स्कूल ने बाजी मारी
विज्ञापन

काफनू में प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलों का आगाज
13 स्कूलों के 322 खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले रहे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के काफनू में निचार खंड के प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता में निचार खंड के 13 स्कूलों से आए 322 विद्यार्थी विभिन्न खेलों में दमखम दिखा रहे हैं। इस अवसर पर छात्र और छात्राओं ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसमें केंद्र प्राथमिक पाठशाला यांगपा ने पहले स्थान पर बाजी मारी।

बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष मीनाक्षी नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खंड प्राथमिक क्रीड़ा संघ को 15 हजार की सहायता राशि प्रदान की। खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजकों ने मुख्य अतिथि और उनके साथ आए अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। काफनू खेल मैदान में हो रही खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए भावावैली की तीनों पंचायतों, विभिन्न महिला मंडल, युवक मंडल और स्थानीय लोग हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। खिलाड़ियों के खानपान की व्यवस्था हर दिन अलग-अलग महिला मंडलों और अन्य लोगों द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में निचार खंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी राजकुमार नेगी, काफनू पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी, यांगपा पंचायत प्रधान नरेंद्र नेगी, कटगांव पंचायत प्रधान पद्म चारस, इंजीनियर रवि बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी जयचंद नेगी, उपप्रधान गुलाब नेगी, उपप्रधान कुशल पाल नेगी, मायूम नेगी और राजकुमार नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed