फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   छात्रा स्कूल रामपुर बनी ओवर ऑल चैंपियन

छात्रा स्कूल रामपुर बनी ओवर ऑल चैंपियन

Sat, 08 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
छात्रा स्कूल रामपुर बना ओवर ऑल चैंपियन
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की अंडर-19 जिला स्तरीय खेलें दत्तनगर में संपन्न
शिमला जिले के 30 स्कूलों की 235 छात्राओं ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की मेजर गेम्स प्रतियोगिता का समापन शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के नाम रहा। इस प्रतियोगिता में जिला शिमला के 30 स्कूलों से आई 235 छात्रा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रेम सिंह द्रैक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं दत्तनगर पंचायत के प्रधान बीना नेगी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रही। मंच का संचालन वरिष्ठ डीपीई अमर डोगरा ने किया। स्कूल प्रबंधन समिति और स्कूल प्रधानाचार्य कृष्ण सिंह नेगी ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर एथलेटिक्स में रोहड़ू स्कूल को ओवर ऑल का खिताब मिला। बेस्ट एथलीट का खिताब राजकीय उच्च विद्यालय सेरी रोहड़ू की कृतिका को प्रदान किया गया। बास्केटबॉल में जेकेएम मतियाना स्कूल प्रथम और डीपीएस झाकड़ी दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबॉल में छात्रा स्कूल रामपुर प्रथम और धरेच स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हॉकी में जुन्गा ने पहला और सुन्नी स्कूल ने दूसरा, जूडो में घणाहट्टी ने प्रथम और देहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बाक्सिंग में कन्या स्कूल रामपुर पहला और पोर्टमोर ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं मार्च पास्ट में कन्या स्कूल रामपुर प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला सहायक शारीरिक शिक्षक वीके धवन, जिला मेजर गेम्स प्रभारी वीरभगत, सह खेल प्रभारी प्रमोद चौहान, शमशेर चौहान, एमआर सांख्यान, हरी सिंह चौहान, डीपीई संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय नेगी, राजकुमार और पुष्पा चौहान स्कूल समिति सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed