{"_id":"5b477a9c4f1c1b0b278b5fd4","slug":"161531411100-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायणा गांव के लोगों ने करीब पचास बीघा भूमी पर लगाए देवदार के साढे पांच हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायणा गांव के लोगों ने करीब पचास बीघा भूमी पर लगाए देवदार के साढे पांच हजार पौधे
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने पौधे रोपकर
वन संरक्षण की ली शपथ
तहसील जुब्बल के कायना गांव में रोपे गए पौधे
4.5 हेक्टेयर भूमि पर 55 सौ देवदार के पौधे रोपे
रोहडू। तहसील जुब्बल के कायना गांव में ग्रामीणों ने एक बड़े क्षेत्र में देवदार के पौधे रोपकर वनों के संरक्षण की शपथ ली। वीरवार को गांव की महिलाओं ने 4.5 हेक्टेयर भूमि पर 55 सौ देवदार के पौधे रोपे। पूरे क्षेत्र में एक गांव की ओर से इतने बड़े पैमाने पर पहली बार पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। वीरवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने मिल कर पौध रोपण किया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के लिए इलाके को एक मिसाल बनेंगे। पौध रोपण में 80 साल तक की महिलाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। वन विभाग डीएफओ रोहड़ू, रेंज ऑफिसर जुब्बल, वन खंड अधिकारी मूरत सिंह रंगटा, शील बीट गार्ड मंढोल, मेलठी सहित सभी कर्मचारी और वन निगम सावडाव जुब्बल के कर्मचारी, युवक मंडल शील और शील गांव के लोगों ने भी इसमें अपना सहयोग दिया। इस पौध रोपण के लिए पंचायत प्रधान मीनाक्षी मानटा और सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश मानटा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान फल सब्जी एवं फूल उत्पाद संघ हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौहान, दीपक मांटा, सुरेंद्र चांटा, गुड्डू चांटा, जयदेव मांटा , बबलू मांटा, प्रभु मांटा, मदन मांटा, रती राम केसटा, जय किशन मांटा, महिला मंडल कायना, युवक मंडल कायना सहित सभी ग्रामवासियों ने पर्यावरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम किए और रोपे गए इन देवदार के वृक्षों को संरक्षित करने की मिल कर शपथ ली है।