{"_id":"5a9bdb984f1c1b4d588bb5e4","slug":"161520163736-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू बजार की आधी आबादी उल्टी दस्त की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू बजार की आधी आबादी उल्टी दस्त की चपेट में
Updated Sun, 04 Mar 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पेयजल से उल्टी, दस्त की चपेट में आए
तीन दिन में उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल पहुंचे सैकड़ों लोग
क्षेत्र में बच्चे भी आए वायरल की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू।
नगर परिषद रोहड़ू के बराड़ा रोड, गंगटोली, कोर्ट रोड सहित आसपास के लोग उल्टी, दस्त की चपेट में आ गए हैं। बीते तीन दिनों में सैकड़ों लोग दवाइयों के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं। डॉक्टर उल्टी, दस्त की बीमारी का कारण दूषित पेयजल मान रहे हैं। बीते चार दिनों से नगर परिषद के दो वार्डों में अधिकांश बच्चे उल्टी, दस्त से पीड़ित हैं। इसके अलावा अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
कई लोग निजी क्लीनिकों में भी उपचार करवा रहे हैं। स्थानीय निवासी सुरेंद्र चौहान, मोहन सिंह, विजय पाल ने बताया कि बीते चार दिनों से बच्चों को उल्टी, दस्त लग रहे हैं। बड़े लोग भी इस वायरल की चपेट में आ रहे हैं। कहा कि सोमवार से स्कूल खुलने वाले है। ऐसे में अस्वस्थ बच्चों को स्कूल भेजने की चिंता सता रही है। लोगों ने आईपीएच विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन अभी तक पानी के नमूनों की जांच तक नहीं करवाई है। उन्होंने मांग की है कि पानी की जांच के बाद आईपीएच के जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सिविल अस्पताल रोहड़ू के चिकित्सक डॉ. नरेश मैटान ने रोहड़ू में उल्टी, दस्त के सैकड़ों मामले आने की पुष्टी की है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में काफी संख्या में लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं।
यह है विभाग का तर्क
आईपीएच के एक्सईएन एसपी शर्मा ने कहा कि पिछले सप्ताह विभाग ने एक अभियान के तहत बाजार में पानी के सभी टैंकों की सफाई की है। उल्टी, दस्त की शिकायत लोगों से जरूर मिली है। इसके बाद जेई को पानी की जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दियों में स्कूल खुलने के बाद लोग गांव से लौटते हैं। घर की टंकियों में भरे पुराने पानी के पीने से भी बीमारी के संक्रमण की संभावना हो सकती है। बाजार को पानी की आपूर्ति करने वाले टैंकों में सफाई के बाद ताले लगे रहते हैं।