फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सवारी गांव में बुजुर्ग महिला की आग में झूलसने से हुई मौत

सवारी गांव में बुजुर्ग महिला की आग में झूलसने से हुई मौत

Tue, 06 Feb 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन थाना क्षेत्र की डीब पंचायत के सवारी गांव में एक बुजुर्ग महिला की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस से जिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला के घर सोमवार रात अचानक आग लग गई। इस दौरान महिला आग की लपटों की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर लाख कोशिश की, लेकिन जब तक वे सफल हुए तब तक बुजुर्ग महिला दम तोड़ चुकी थी। बहरहाल, हादसे में मरने वाली बुजुर्ग महिला की पहचान सेवती देवी (80) पत्नी पिंजरू राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला यहां अकेली रहती थी। अचानक आग लगने से वह कमरे से बाहर नहीं निकल पाई। जब तक आसपास के लोग आग बुझाने पहुंचे, तब तक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी थी। गांव के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। एक कमरे में ही महिला रहती थी, जहां रसोई भी थी। इसी कमरे में आग लगी। महिला का पोस्टमार्टम कुमारसैन में करवाया गया। एसडीएम कुमारसैन नीरज गुप्ता ने कहा कि महिला के परिवार को दस हजार की राहत राशि प्रशासन ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed