फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहडू बस स्टेंड पर करोडों के ढंगे पर दरारे बरसात में ढहने का खतरा

रोहडू बस स्टेंड पर करोडों के ढंगे पर दरारे बरसात में ढहने का खतरा

Mon, 08 Jul 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
छह माह में दरक गया पांच करोड़ का डंगा
विज्ञापन

रोहड़ू के नए बस अड्डे के पास बने डंगे के निर्माण पर सवाल
धंसने लगी है डंगे का बुनियाद, बरसात में हो सकता है हादसा
चालीस फीट ऊंचा और तीन सौ मीटर लंबा है यह डंगा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। रोहड़ू के नए बस स्टैंड के पास करीब पांच करोड़ से बना डंगा छह महीने में जवाब दे गया है। बस अड्डे के पास बाजार और चिड़गांव की सड़क को जोड़ने के लिए छह माह पहले चालीस फीट ऊंचे और तीन सौ मीटर लंबे डंगे का निर्माण किया गया। करोड़ों के इस निर्माण पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छह महीने में डंगा कई स्थानों से दरक गया है। डंगे की बुनियाद धंस रही है। इससे पूरे डंगे के गिरने की आशंका है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के जरिये इस डंगे का निर्माण करवाया है।
निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डंगे में पानी की निकासी के लिए छेद नहीं छोड़ गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हाईड्रोस्टेटिक दबाव या पानी के दबाव से राहत के लिए इसमें वेप होल का निर्माण दीवार के बीच एक तय दूरी और तय ऊंचाई के बीच जरूरी होता है, लेकिन बस स्टैंड के पास बनी इस दीवार में करीब दो सौ मीटर में कोई वेप होल नही बनाए गए। दीवार के पीछे फिलिंग भी नियम के अनुसार नहीं है। लोग सवाल कर रहे हैं कि पांच करोड़ खर्च करने के बाद डंगा छह महीने के भीतर ही जवाब देने लग गया है।
विज्ञापन

---
विजिलेंस जांच करवाए सरकार : गोवर्धन
आरटीआई कार्यकर्ता गोवर्धन सिंह चौहान ने कहा करोड़ों की लागत से बने डंगे आई दरारों की सरकार विजिलेंस जांच करवाए। चौहान ने कहा डंगे कई स्थानों से दरक रहा है। बरसात में यहां कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने मांग की है कि मौके के सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर के खिलाफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मौके का किया जाएगा निरीक्षण : रवि
लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि भट्टी ने कहा इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो मौके का निरीक्षण किया जाएगा। अगर किसी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो विभाग कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed