फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   उत्कृष्ट कार्य करने वाले बागवान किए सम्मान्नित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले बागवान किए सम्मान्नित

Mon, 08 Jul 2019 01:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग स्थित होटल हेवन में अमर उजाला की ओर से प्रॉपर्टी एक्सपो 2019 अचीवर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के उत्कृष्ट बागवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अनिल सूद बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रॉयल गार्डन प्रीमियम, चैस्टर हिल्स, पावर स्पांसर, जीबीपी ग्रुप, एसबीपी हरमेटस, सेटालिस वनीता इंफ्रा, प्रीजमा और आउटडोर सहयोगी निनू मीडिया द्वारा बागवानों को प्रॉपर्टी से संबधित जानकारी दी गई। स्टॉलों में 11 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों ने प्रॉपर्टी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। दोपहर में बागवानों को नवाजने के लिए समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले बागवानों में केल्वी पंचायत प्रधान कमलेश शर्मा, भींद्र सिंह, प्रमोद वर्मा, मोहन सिंह, जिया लाल, केडी शर्मा, सोहन लाल, हैप्पी ध्रेक, पंकज ध्रेक, बलवीर कटोच, इंद्रदेव शर्मा, अंकित वर्मा, साध राम झरईक, संदीप मोल्टा, दिनेश शर्मा, संजय वर्मा, राकेश शर्मा, महेंद्र लेप्टा, सुदेश गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर कंपनी की ओर से आए अधिकारियों ने अपनी सुविधा और बजट के अनुसार किसी भी फ्लैट और प्रॉपर्टी खरीद को लेकर पूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध राम झरईक ने कार्यक्रम के दौरान बागवानों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बागवानी के क्षेत्र में आज हिमाचल का ऊपरी क्षेत्र रफ्तार पकड़ रहा है। आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल से बागवानी को आसान बनाया जा रहा है।

इस मौके पर लक्की ड्रॉ नायब तहसीलदार ने निकाला। पूर्व नप अध्यक्ष भारती सूद, एसएल गुप्ता, विवेक थापर, ज्योति सूद, इंद्र देव शर्मा, सुदेश गुप्ता, एसआर ठाकुर, केडी शर्मा, दीनेश शर्मा, अमिता सूद को लक्की ड्रॉ में इनाम निकले। रविवार को क्षेत्र के कुछ बागवान इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाए। सोमवार को होटल हेवन में सुबह से शाम छह बजे तक कार्यक्रम चलता रहेगा। दोपहर दो बजे सोमवार को एक मर्तबा फिर से क्षेत्र के उत्कृष्ट बागवानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed