{"_id":"5d0e56bd8ebc3e781016a800","slug":"15612207819-rampur-hp-news76","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरूष वर्ग में चगांव और महिला वर्ग में नेसंग टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरूष वर्ग में चगांव और महिला वर्ग में नेसंग टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुष वर्ग में चगांव, महिला
वर्ग में नेसंग टीम बनी विजेता
कल्पा में इंटर किन्नौर विल्स क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विधायक जगत सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर नवाजा
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। विल्स व्यापार मंडल स्पोर्ट्स क्लब रिकांगपिओ की ओर से पुरुष और महिला वर्ग की द्वितीय इंटर किन्नौर विल्स क्रिकेट प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम कल्पा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सनराइज चगांव की टीम और महिला वर्ग में ब्रांडी गर्ल नेसंग की टीम ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग का फाइनल मैच सनराइज टीम चगांव और विल्स-11 रिकांगपिओ के बीच हुआ। इसमें सनराइज चगांव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 211 रन बना बनाए। विल्स-11 रिकांगपिओ टीम 7 विकेट खोकर 136 रन ही बना पाई। सनराइज टीम ने जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। चगांव टीम के विकेट कीपर विरेंद्र ने इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रिकॉर्ड बनाया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विरेंद्र ने बल्लेबाजी करते हुए मात्र 51 गेंदों में 147 रन बनाए। वीरेंद्र ने 10 चौके और 17 छक्के लगाकर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया।
वहीं महिला वर्ग में ब्रांडी गर्ल नेसंग की टीम ने फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारति 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 76 रन बनाए। उधर, रनों का पीछा करने उतरी विल्स रिकांगपिओ की टीम 6 विकेट खोकर 49 रन ही बना पाई। रिकांगपिओ को हराकर ब्रांडी गर्ल नेसंग ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मैन ऑफ द मैच चगांव टीम के विरेंद्र और महिला वर्ग में ब्रांडी गर्ल नेसंग की बिजू बोरिस को दिया गया। नवीन को बेस्ट फिल्डर, तेलंगी के प्रवीण को बेस्ट विकेट कीपर और अमित को बेस्ट बॉलर का खिताब प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने पुरुष वर्ग की विजेता टीम चगांव को 77 हजार 777 रुपये नकद और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 44 हजार 444 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। महिला वर्ग में नेसंग टीम को 15 हजार 555 नकद और ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 8 हजार 888 रुपये के नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने क्लब को 50 हजार और हितेश नेगी ने 30 हजार की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी। इस मौके पर क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजक क्लब के सदस्य और खिलाड़ी मौजूद रहे।