फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   शिखापूजन और पूर्णाहुति के साथ जाख देवता मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

शिखापूजन और पूर्णाहुति के साथ जाख देवता मंदिर का प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

Sat, 22 Jun 2019 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
देवता जाख के नव निर्मित मंदिर में
विज्ञापन

शिखापूजन कर कलश किए स्थापित
शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल
शिखापूजन, कलश, पूर्णाहुति और देवताओं की विदाई रहे मुख्य आकर्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की दुर्गम 15/20 वैली स्थित जाख देवता मंदिर फांचा में पूर्णाहुति के साथ ही मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। मंदिर में शिखापूजन, कलश, पूर्णाहुति और देवताओं की विदाई मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। शनिवार को सुबह सबसे पहले गानवीं के देवता लाहरुवीर ने गांव के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनाया। दस बजे से देवता जाख के नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा को पधारे देवी-देवताओं ने बारी-बारी से शिखापूजन कर कलश स्थापित किए, इस प्रक्रिया में करीब तीन घंटे का समय लगा। तत्पश्चात मंदिर में सभी कलश और दूसरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंदिर में चल रहे पाठ की पूर्णाहुति दी गई।
करीब दो करोड़ की लागत से बने जाख देवता के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आधा दर्जन से ज्यादा देवी-देवता और हजारों लोग शामिल हुए, जिसमें डोडरा कवार के देवता जाख, रचोली के जाख देवता, काओबिल के नाग कंसर देवता, कूट के नाग देवता, गानवीं के लाहरुवीर देवता और जगोरी के देवता नाग इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए। नए मंदिर में शुक्रवार रात को माता का जगराता भी करवाया गया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में विधायक विक्रमादित्य सिंह और विधायक नंद लाल ने भी भाग लिया और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अंत में पूर्णाहुति में शामिल हुए।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा भी मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद सभी देवी-देवता, जाई, भांजे और भांजियों को मंदिर कमेटी एवं ग्रामीणों द्वारा विदाई दी गई। इस संबंध में मंदिर कमेटी प्रधान प्रकाश नेगी, सचिव कुशल सुनेल, सुभाष नेगी, भगत जंत और प्रहलाद सिंह ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा सुरक्षा व्यवस्था बनाने को पुलिस, पानी और बिजली के लिए भी आईपीएच और बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान के गवाह बने हजारों लोगों के खाने और ठहरने की व्यवस्था मंदिर कमेटी द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed