{"_id":"5d0e56b08ebc3e781016a7fa","slug":"156122076818-rampur-hp-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा संसद में छात्र नेताओं ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा संसद में छात्र नेताओं ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा संसद में छात्र नेताओं ने उठाए ज्वलंत मुद्दे
दत्तनगर स्कूल में बैग फ्री डे पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा आयोजित
अंतर सदनीय स्पर्धा में इंदिरा सदन रहा पहले स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर में शनिवार को बैग फ्री डे के मौके पर युवा संसद और अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य निशा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की अगुवाई में किया गया।
स्कूल के हिंदी प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि युवा संसद में लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका में ईशानी और मार्शल की भूमिका में आशीष और दीक्षित ने निभाई। वहीं प्रधानमंत्री की भूमिका में विजय, विदेश मंत्री आंचल, गृहमंत्री तान्या, मानव संसाधन मंत्री तनुजा नेगी, वित्त मंत्री खुशबू, रक्षा मंत्री अभिषेक, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अंजलि, कृषि मंत्री निखिल, विधि मंत्री खुशबू, रेल मंत्री बिंती ने निभाई। विपक्ष के नेता की भूमिका में शिवम और सदस्यगण में स्वाति, निकिता, अनामिका, मुस्कान, रीतिका, यशिका, हितेन, दिवेश, कुलदीप, सीमा, प्रीती, डिंपल और अरीन सरकैक ने निभाई। विद्युत संचालन एवं अन्य सहयोगियों में तनुजा, विजय, भूपेंद्र, लवनीत, शिव राम, कार्तिक और राहुल आदि शामिल रहे। इस दौरान छात्र नेताओं द्वारा देश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। इसे सफल बनाने में नेकराम, विपिन कुमार और नमन वशिष्ठ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतर सदनीय प्रतियोगिता में इंदिरा सदन ने पहला और लक्ष्मी बाई सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं इस दौरान स्कूल परिसर में स्थित फूलों की क्यारियों और खेल मैदान की सफाई भी की। मुख्यातिथि ने समस्त छात्रों को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।