{"_id":"5d0e56ad8ebc3e3f4100b27c","slug":"15612207653-rampur-hp-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतल और श्रवण के सर सजा मिस और मिस्टर का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतल और श्रवण के सर सजा मिस और मिस्टर का ताज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतल मिस और श्रवण चुने गए मिस्टर
सर्वपल्ली संस्थान नोगली में छात्र-छात्राओं ने समारोह में बिखेरे जलवे
अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड कॉलेज नोगली (बालना) में आयोजित उन्नति समारोह में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा के खूब जलवे बिखेरे। समारोह का शुभारंभ संस्थान प्राचार्य डॉ. नवीन मोक्टा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।
वहीं समारोह से पूर्व संस्थान के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के साथ सभी छात्र-छात्राओं ने विश्व योग दिवस पर योगासन किए। प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए कई फन एक्टिविटी आयोजित कीं। इस दौरान पहाड़ी नाटी, पंजाबी डांस और किन्नौरी नाटी पेश करके धमाल मचाया। प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर समा बांधा। द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने मंच पर कैटवॉक करके अपने जलवे बिखेरे। वहीं ज्ञानवर्द्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। समारोह में द्वितीय वर्ष की छात्रा शीतल शर्मा को मिस फेयरवेल और श्रवण नेगी को मिस्टर फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। संस्थान अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी शिक्षकों, गैर शिक्षक वर्ग और छात्र-छात्राओं को इस आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग सहित प्रशिक्षु विद्यार्थी मौजूद रहे।