{"_id":"5d0670268ebc3e4e8276708c","slug":"156070300112-rampur-hp-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनमंच में खूब उठा पब्बर नदी के खनन का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनमंच में खूब उठा पब्बर नदी के खनन का मामला
विज्ञापन
अधिकारियों ने माना पब्बर में हो रहा अवैध खनन
रोहड़ू। जन मंच के दौरान गोवर्द्धन चौहान की ओर से पब्बर नदी में अवैध खनन का मामला उठाया गया। इस दौरान खनन विभाग के अधिकारियों ने भी स्वीकार किया कि पब्बर नदी में खनन हो रहा है। इस पर नरेंद्र बरागटा ने जन मंच के बाद अधिकारियों को तुरंत बैठक बुलाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि डीसी इसको रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम की रिपोर्ट शीघ्र मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।
-चंद्र नाहन कला मंच द्वारा ‘पापा कहते थे’ नाटक की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। जन मंच के संयोजक नरेंद्र बरागटा ने लोगों से आग्रह किया कि नशे को समाज से दूर करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेवारी निभानी होगी।
- जन मंच के दौरान आईपीएच, बिजली और लोक निर्माण विभाग के सबसे अधिक मामले सामने आए। कुछ मामलों का प्री जनमंच के दौरान निपटारा हो चुका था। कुछ गंभीर मामलों को तय समय में निपटारा करने के लिए मौके पर पहुंच कर अधिकारियों को समाधान के निर्देश किए गए हैं। कुछ मामलों को पूरा करने के लिए समय भी निर्धारित किया गया।