{"_id":"5ce41c18bdec2207186a618d","slug":"15584533241825-rampur-hp-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 25 मई को लगेगा रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 25 मई को लगेगा रोजगार मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। बेरोजगार युवा, युवतियों और अन्य लोगों के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम में स्वरोजगार का सुनहरा अवसर मिल रहा है। भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय रामपुर बुशहर में रोजगार मेले का आयोजन 25 मई को सुबह दस बजे से एक बजे तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध मेें एलआईसी के विकास अधिकारी भूपेंद्र शांडिल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कमीशन के अलावा पहले वर्ष स्टाइपंड के तौर पर प्रतिमाह पांच हजार रुपये और दूसरे वर्ष चार हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
विज्ञापन
रोजगार मेले में 18 से 40 वर्ष तक के लोग भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एलआईसी कार्यालय रामपुर में 25 मई शनिवार सुबह दस बजे से एक बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98173-48064 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन