{"_id":"5ce2d315bdec2207140c6960","slug":"15583690973-rampur-hp-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवनगर में चतरखंड देवता साहिब के आगमन होते ही बिरशी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवनगर में चतरखंड देवता साहिब के आगमन होते ही बिरशी मेला शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवनगर में चतरखंड देवता साहिब
के आगमन होते ही बिरशी मेला शुरू
मेजबान देवता मंगलेश्वर और मंदिर कमेटी ने किया जोरदार स्वागत
आज ढोल-नगाड़ों की थाप पर दिनभर खूब चलेगा नाटी का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की देवनगर पंचायत में पंचवीर चतरखंड देवता साहिब ब्रांदली का आगमन होते ही बिरशी मेले का धूमधाम से आगाज हुआ। सोमवार शाम को पंचवीर ब्रांदली देवता और देवलु नाचते-गाते मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मेजबान मंगलेश्वर देवता साहिब और मंदिर कमेटी ने मंदिर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया।
मंदिर कमेटी देवनगर के पुजारी दीपक भारद्वाज ने कहा कि सोमवार को देवता पंचवीर ब्रांदली के पहुंचते ही बिरशी मेला शुरू हुआ। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं, स्थानीय ग्रामीणों और देवलुओं ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर पहाड़ी नाटी डाली। मेले का शुभारंभ होते ही देर शाम तक देवलुओं ने नाटी डाली। आज मंगलेश्वर मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण और देवलु नाटी डालेंगे और देव विदाई के साथ ही बिरशी मेला संपन्न होगा। इस मौके पर मंदिर कमेटी के मोतमीन मंहिद्र भंडारी, कारदार कर्म चंद, जतिन मेहता, नवयुवक मंडल के पवन खूंद, शिशपाल, संजू, विकास लांबा, सतपाल, रवि, दीपक भारद्वाज, अनिल, रविंद्र और मुकेश सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।