फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रियंका की ठियोग रैली न होने से कार्यकर्ताओं में मायूसी

प्रियंका की ठियोग रैली न होने से कार्यकर्ताओं में छाई मायूसी

Mon, 13 May 2019 12:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। कांग्रेस की स्टार प्रचारक एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ठियोग में होने वाली रैली का इतिहास बनते-बनते रह गया। शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिन भर जगह-जगह पर बैठकों का आयोजन कर रैली का प्रारूप तैयार किया, वहीं रविवार दोपहर तक प्रियंका गांधी की ठियोग रैली न होने की खबर से कार्यकर्ता मायूस हो गए।
प्रियंका गांधी की ठियोग में होने वाली चुनावी रैली को लेकर नेहरू मैदान में एक विशाल मंच का निर्माण किया जा रहा था। रविवार को कार्यकर्ता सामान समेटते देखे गए। ठियोग कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि शिमला लोकसभा प्रत्याशी कर्नल धनीराम शांडिल के प्रचार में 14 मई को होने वाली इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रभारी रजनी पाटिल और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के अलावा कई नेता भाग लेंगे। हालांकि प्रियंका गांधी की रैली न होने के कारण कार्यकर्ताओं में मायूसी सी छा गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता मुनीश शर्मा ने बताया कि आज तक के इतिहास में ठियोग में किसी भी पार्टी का कोई बड़ा नेता नहीं आया था, ऐसे में प्रियंका गांधी के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों में जोश था। वहीं इस संबंध मेें मंडल अध्यक्ष ने बताया कि एसपीजी की ओर से रैली न करने को लेकर सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है, जोकि मापदंड पूरे नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed