{"_id":"5cd6f583bdec220771035011","slug":"155759148719-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे अधिक लोगों तक मतदान पर्चियां पहुंचाने पर मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे अधिक लोगों तक मतदान पर्चियां पहुंचाने पर मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। चौपाल विधानसभा क्षेत्र में तैनात बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान पर्चियां पहुंचा रहे हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी चौपाल अजीत भारद्वाज के अनुसार निर्वाचन आयोग की ओर से चौपाल विधान सभा क्षेत्र के सभी 145 मतदान केंद्रों में नियुक्त किए गए बीएलओ को मतदाता स्लिप दी गई हैं। जिन्हें वह घरद्वार जाकर पहुंचा रहे हैं। बीएलओ द्वारा यह कार्य 12 मई तक संपन्न कर दिया जाएगा। सभी बीएलओ का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों तक यह पर्चियां पहुंचाई जाएं।
जिससे मतदाता आसानी से अपने मत का प्रयोग कर सकें। जो बीएलओ सबसे अधिक लोगों तक मतदान पर्चियां पहुंचाएगा, उसे प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के लिए फोटो पहचान पत्र या कोई अन्य आईडी प्रूफ लेकर ही मतदान केंद्र में जाएं। बीएलओ की ओर से दी गईं पर्ची फोटो पहचान पत्र के रूप में मान्य नहीं होंगी।
विज्ञापन