{"_id":"5cd6f48fbdec22072c33122d","slug":"15575912421317-23-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरगा में 17 से 23 मई तक चलेगा क्रिकेट स्पर्धा का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगा में 17 से 23 मई तक चलेगा क्रिकेट स्पर्धा का दौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड तहसील के तहत आने वाले खरगा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवक मंडल वाईएमसी खरगा की ओर से प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने की। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
क्लब के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने कहा कि युवक मंडल वाईएमसी खरगा 15/20 द्वारा 34वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 23 मई तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 35 हजार रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 17 हजार रुपये व ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
वहीं 24 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुबह 11:30 बजे पहाड़ी लोक गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस मौके पर क्लब के उप प्रधान कपिल ठाकुर, सचिव योगराज ठाकुर, सह सचिव ललित नेगी, कोषाध्यक्ष गोविंद, मुख्य सलाहकार सुख राम और सन्नी भंडारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन