फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पिप्टी और कल्याणपुर में गहराया पेयजल संकट

पिप्टी और कल्याणपुर में गहराया पेयजल संकट

Sun, 12 May 2019 10:25 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर में तापमान में बढ़ोतरी होते ही कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। मौजूदा समय में नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 पिप्टी और कल्याणपुर क्षेत्र में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोगों में आईपीएच विभाग के प्रति रोष है।

पिप्टी और कल्याणपुर निवासी सतीश बुशैहरी, मंजू, तनुज, राजेंद्र कुमार, लवली, बॉबी, रमन कायथ, ज्वाला दास, रूची, शारदा, सबराज और स्वीटी सहित अन्य लोगों के अनुसार बीते 3 दिन से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। उन्हें पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। गर्मियों के दिनों में अकसर उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


विभाग को पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए पहले ही सतर्क रहना चाहिए, जिससे गर्मियों में उन्हें परेशानियां न उठानी पड़ें। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और आईपीएच विभाग से शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस संबंध मेें आईपीएच विभाग के किशोर शर्मा ने कहा कि उपरोक्त क्षेत्र में ऐसी कोई समस्या नहीं है। समेज खड्ड से क्षेत्रों के लिए बराबर पेयजल आपूर्ति चालू है, लेकिन फिर भी यदि कहीं ऐसी समस्या है तो फिटर को मौके पर भेजा जाएगा। लोगों को नियमित पानी की सप्लाई दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed