{"_id":"5cd45afbbdec22076f5107d2","slug":"155742085618-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिकनीपुल को मिले पंचायत का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिकनीपुल को मिले पंचायत का दर्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल तहसील की बमटा पंचायत के तहत आने वाले झिकनीपुल के नजदीकी गांवों के लोगों ने झिकनीपुल को अलग से पंचायत का दजा देने की मांग की है। नार, रावतन व झिकनीपुल गांव के लोगों को पंचायत मुख्यालय तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त पौड़िया के बेलग एवं देवत के चंज्हाल पुल, जड़ाना काचियाली से भी पंचायत मुख्यालय के लिए यातायात का कोई साधन नहीं है। इन गांव की दूरी भी झिकनी पुल तक अपने पंचायत मुख्यालय से कम है।
ऐसे में झिकनी पुल तीन पंचायत बमटा, पौडिया और देवत का केंद्र बिंदू है। इसलिए इन गांव के लोग झिकनीपुल को अलग पंचायत बनाने की मांग उठा रहे हैं। लोगों के अनुसार यदि झिकनी पुल को अलग पंचायत बनाया जाता है तो उक्त तीन पंचायतों के करीब एक दर्जन गांव के लोगों को नजदीक ही पंचायत मुख्यालय की सुविधा मिल सकेगी। इस संबंध में विशाल चौहान, रमेशकुमार, सुनील जिंटा, बबलू मेहता, कमल कपाईक, आशीष पांटा, मोती सिंहपांटा, रमेश कुमार, मोहिंदर पांटा, राजेश झगटा, अरुण झगटा, संजू झगटा, यशपाल फोंटा, काका पांटा, हेम सिंह, भागमल नेगी और खेम सिंह ने सरकार से मांग की है कि आगामी पंचायत चुनावों से पहले झिकनी पुल को अलग पंचायत बनाया जाए, जिससे करीब एक दर्जन गांव के लोगों को पंचायत मुख्यालय की सुविधा नजदीक में मिल सके।
विज्ञापन