{"_id":"5ccc6d54bdec2207340734ca","slug":"1556901267672-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूह-काजा के लिए एनएच 72 घंटे बाद बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूह-काजा के लिए एनएच 72 घंटे बाद बहाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के टिंकू नाला, श्री मति ढांक और श्यासो के पास बाधित पड़ा नेशनल हाईवे पांच 72 घंटे के बाद बहाल हो गया है। सीमा सड़क संगठन ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए वीरवार देर शाम को एनएच पांच को बहाल कर दिया है। वाहनों की आवाजाही शुरू होने से जिले के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है।
मंगलवार को मध्य रात्रि से किन्नौर में लगातार हो रही बारिश से जिले के पूह की तरफ तीन जगह राष्ट्रीय उच्च मार्ग ऊपरी पहाड़ी से चट्टानों के खिसकने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई थी। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन अवरुद्ध मार्ग को बहाल करने में जुट गया।
विज्ञापन
हालांकि खराब मौसम और पहाड़ी से लगातार चट्टानों के खिसकने के जारी दौर के बीच सीमा सड़क संगठन की 7 जेसीबी मशीनें और 50 से अधिक मजदूरों ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए वीरवार देर शाम को मार्ग को बहाल किया। अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, शिमला, पूह, ताबो और काजा की तरफ से निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने कहा कि पहाड़ी से चट्टानों के गिरने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बहाल करने में काफी दिक्कतें पेश आईं लेकिन संगठन ने युद्ध स्तर पर कार्य कर एनएच को बहाल कर दिया है। अब एनएच पर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है।
वहीं पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी के अनुसार एनएच बहाल होते ही अब किन्नौर से पूह, ताबो और काजा की तरफ निगम की बसों की आवाजाही बराबर हो रही है।