फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   स्वच्छता की अलख जगाने सड़कों पर उतरे छात्र

स्वच्छता की अलख जगाने सड़कों पर उतरे छात्र

Thu, 02 May 2019 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता की अलख जगाने सड़कों पर उतरे छात्र
विज्ञापन

ब्रौ में महिलाओं ने क्षेत्र में छेड़ रखा है 15 दिनों से स्वच्छता अभियान
दुकानदारों से दुकानों में डस्टबीन रखने का किया जा रहा आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड की पोशना पंचायत के ब्रौ क्षेत्र में महिलाओं ने बीते 15 दिनों से क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान छेड़ रखा है। ये महिलाएं क्षेत्र के हर व्यक्ति को स्वच्छता के बारे में जागरूक कर रही हैं। इसी कड़ी में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
क्षेत्र कीज एक महिला सपना जोशी ने महिलाओं को एकत्र कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने महिलाओं को एकत्रित कर पहले क्षेत्र में यहां वहां पड़ा कचरा एकत्रित किया, फिर उसे ठिकाने लगाया। वहीं अब यह महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रही हैं। इन महिलाओं ने स्कूलों, विभिन्न विभागों और आम जनता से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। महिलाओं ने ब्रौ क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक पाठशाला ब्रौ, लिटल फ्लावर पब्लिक स्कूल, सन शाईन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली। इस रैली के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से अपने आसपास के माहौल को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की।
विज्ञापन

समाज सेविका सपना जोशी ने कहा कि बीते 15 दिनों से क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता रखने को लेकर प्रेरित किया जा रहा है। विभिन्न विभागों का भी उन्हें काफी सहयोग मिल रहा है। दुकानदारों को भी दुकान में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने चेताया कि यदि किसी को खुले में कचरा डालते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं इस अभियान को सफल बनाने में यशोदा जोशी, कविता, शीला, कमलेश, सुषमा, रीता देवी, आशा वर्कर राधा देवी, नीलम, वंदना, अजीता, निशा देवी और चैन राम सहित अन्य सभी क्षेत्र में स्वच्छ बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed