{"_id":"5cc331f4bdec2207143eb34b","slug":"155629624720-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूह उपमंडल में चार माह से नहीं बने ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूह उपमंडल में चार माह से नहीं बने ड्राइविंग लाइसेंस
Sat, 27 Apr 2019 03:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)

Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला के पूह उपमंडल में चार माह से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन रहे हैं। इसके चलते उपमंडल की 24 पंचायतों के लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शुक्रवार को पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव हिशे नेगी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम पूह को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य करने की मांग रखी।
ज्ञापन में कहा कि बीते 4 माह से ड्राइविंग लाइसेंस न बनने से लैप्स हुई लाइसेंस फीस भी एडजस्ट की जाए। वहीं उन्होंने पूह ब्लॉक में शराब के प्रिंट से अधिक दाम वसूलने की शिकायत कर इन ठेकों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मौके पर चंद्र प्रकाश, नाम्नंग नेगी और छेरिंग नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार उपमंडल के सुमरा, हुर्लिंग, डबलिंग और मूरंग सहित कई अन्य क्षेत्रों के लोग 40 से 90 किलोमीटर का सफर तय करके लाइसेंस बनाने के लिए पूह पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां लाइसेंस नहीं बनने से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। लाइसेंस के लिए आवेदन करने वालों में कई ऐेसे छात्र भी शामिल हैं, जो शिमला, चंडीगढ़ और सोलन सहित कई अन्य दूर क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लाइसेंस न बनने से इन छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
हालांकि ये अपने तय समयानुसार पिछले चार माह से पूह में एमवीआई तो पहुंच रहे हैं, लेकिन गाड़ी पासिंग के सिवा यहां पर ड्राइविंग लाइसेंस का काम नहीं हो रहा है। वहीं इस संबंध में एडीएम पूह शिव मोहन सैनी के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के लिए जो एमवीआई आते हैं, वो निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करते हैं। इस बारे निर्देशक ट्रांसपोर्ट को पत्राचार कर अवगत करवाया गया है। जल्द लोगों को लाइसेंस जारी करने का कार्य किया जाएगा।