फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कोटखाई में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स

लोस चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Thu, 25 Apr 2019 10:35 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कोटखाई। कोटखाई में भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए गए। इस दौरान लोकसभा चुनाव के मुद्देनजर मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। बैठक कोटखाई में मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक की अध्यक्षता में हुई है। बैठक के दौरान भाजपा सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के सुझाव मांगे गए।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक एक करके अपने सुझाव मंडल पदाधिकारियों के समक्ष रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो सुझाव कार्यकर्ताओं की ओर से आए हैं उन पर अमल करते हुए भाजपा फील्ड में जाएगी। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि मतदान के लिए काफी कम समय शेष रह गया है। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी समझे तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए।
विज्ञापन


इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के नामांकन के लिए काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शिमला जाएंगे। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष यश्वीर जस्टा, जिला महामंत्री रावेंद्र चौहान, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश डोगरा, मंडल उपाध्यक्ष देव श्याम, आईटी प्रमुख राजीव मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र नेकटा, मंडल कोषाध्यक्ष सुंदर डोगरा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकुश चौहान, उपाध्यक्ष सुशील कड़शौली, राकेश चौहान, रिंकू घालटा, रागवा नंद, रितेश चौहान, विकास काल्टा और अभिषेक बरागटा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed