{"_id":"5cc08b0fbdec22141c6e88c6","slug":"155612245119-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू जाना मेरी आमिये.. पर मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू जाना मेरी आमिये.. पर मचा धमाल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कुलदीप शर्मा ने जमकर धमाल मचाया। इसके अतिरिक्त लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक संध्या पर अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। मेले की तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में मंच का संचालन मनीष शेखली द्वारा किया गया।
मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या रात साढ़े सात बजे विपिन कश्यप की प्रस्तुति के साथ शुरू हुई। उसके बाद क्रमवार रंटाड़ी के गायक राकेश रांटा, शेलाश बोध, प्रवेश भागटा (खाबल), कल्पना तोमर, गीता भारद्वाज, कार्तिक शर्मा, बागड़ी ब्रदर्ज ने अपनी-अपनी प्रस्तुुतियां दीं। मेले का मुख्य आकर्षण काकु चौहान (कोटखाई), तांतरा ग्रुप (रामपुुर) तथा कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियां रहीं।
विज्ञापन
काकु चौहान ने ..रूशी देइये रूशना सिखा, चौपाला री छौरिए, धारा बोलो पांदो री ना, कोटगढ़ों बामो रिजटा और रूंदी लागी चैंकिये सहित विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियां दीं। तांतरा ग्रुप में ..चुटी मामा रेंउशी री डाले, लाल लाल सेब रा दाना, ओरू दे भाभिये मेरे दाचे, बेलुए बुरा आया जमाना, डाठु बिसरो लेना और लाल चिड़िये सेरी न जाना सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कुलदीप शर्मा ने ..ऐसे मुंजरे जुगे जवाना, मुंदड़ी जोगे न रोए कानो, बजारे प्यारी रुमबंतिये, शावणो री कवेरिये, किंदे चाले उषा राणिये, रोहड़ू जाना मेरी आमिये और प्यारी इंद्रा जाना घुमंदे जाखू सहित पहाड़ी गीत गाकर लोगों को जमकर मनोरंजन किया।