फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   बिजली, पानी और सड़क समस्या को अधिकारियों से मिले

एक करोड़ की बनी पेयजल योजना और प्लास्टिक की पाइप से भरा जाता है टैंक

Thu, 25 Apr 2019 10:37 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के तहत आने वाली नरैण पंचायत के ग्रामीण बीते कई माह से मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। पंचायत क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं से ग्रामीण परेशान हैं। गांव को जुगाड़ से तो पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। नाबार्ड के तहत पानी की आपूर्ति के लिए 1 करोड़ 19 लाख की योजना स्वीकृत हुई थी, लेकिन उसका काम भी संतोषजनक नहीं हुआ। मुख्य स्रोत पर भंडारण टैंक नहीं बनाया गया, बल्कि प्लास्टिक की पाइप से फिल्टर टैंक तक पानी पहुंचाया गया है। बरसात के दिनों में प्लास्टिक की पाइप बह जाने से बार-बार दिक्कतें पेश आ रही है।

ग्रामीणों में रोष है कि पंचायत के तहत आने वाली तीन हजार आबादी समस्याओं से जूझ रही है और वहीं विभागों के अधिकारी उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे नरैण पंचायत के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता और आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता से मिला। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को चेताया कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो वे सड़कों पर उतर कर आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नरैण पंचायत का मढोग गांव आज भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। यहां हर घर को बिजली पहुंचाने के सरकारी दावों की पोल खुल रही है। इस गांव में बिजली की लाइन तक नहीं पहुंच पाई है, पोल लगाने का काम पिछले तीन माह से बंद पड़ा है। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली दलोग-चाशनी-मढोग सड़क का काम दो साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने काम पर सिर्फ 3-4 मजदूर ही लगाए हैं। यही हाल गांव के लिए की जा रही पानी की आपूर्ति का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नरैण पंचायत के वार्ड पंच गोपाल महाजन, डॉ. केदार चौहान, पवन चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान, भगवान दास, भूपेंद्र चौहान, अश्वनी चौहान, रमेश चौहान, महेंद्र कुमार, विनोद महाजन, सतीश कुमार, धर्मदास, रतन दास, शांता महाजन और सतीश चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता जतिंद्र सिंह ने कहा कि नरैण पंचायत की समस्या को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला है। उनकी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed