फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर के 660 गांव के 12,64

स्वीप प्वाइंट और सेल्फी से जागरूक किए जा रहे मतदाता

Wed, 24 Apr 2019 11:58 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से जोर शोर से तैयारी चल रही है। स्वीप प्वाइंट और सेल्फी के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। जिला किन्नौर सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला प्रशासन ने 15 फरवरी से 30 मार्च 2019 तक किन्नौर के 123 मतदान केंद्रों पर जागरूकता टीम का गठन किया गया था। जिले के तीनों खंडों निचार, कल्पा और पूह में दो-दो जागरूकता टीमों की ओर से 15 फरवरी से 30 मार्च 2019 तक 123 मतदान केंद्रों में ईवीएम, वीवीपैट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मौसम की खराबी के कारण 126 मतदाता केंद्रों में से तीन मतदान केंद्रों में ज्यादा बर्फबारी होने से कुन्नौ, चारंग और छितकुल मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाए। जागरूकता वैन के साथ वीडियो वैन को जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त किनौर गोपाल चंद ने हरी झंडी देकर रवाना किया था। वहीं स्कूलों में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई, ताकि युवा मतदाताओं को जागरूक किया जा सके। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मतदाता लाइब्रेरी क्लब का भी गठन किया गया है। रिकांगपिओ में चुनाव से संबंधित स्कूल और कॉलेजों में रैली का आयोजन भी किया गया था। एनएसएस शिविर के दौरान कॉलेज में चुनाव पर स्पेशल भाषण का आयोजन भी किया गया था। किनौर के मतदान केंद्रों में चुनाव पाठशाला का आयोजन भी किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि ईवीएम वीवीपैट जागरूकता के लिए किन्नौर के 660 गांव में जाकर 12,648 मतदाताओं को वोट के बारे में जानकारी मुहैया करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed